Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:पीएम सत्यापन व फार्मर आईडी बनाने का कार्य शुरू, 6 फरवरी तक चलेगा शिविर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 3, 2026

MADHEPURA:पीएम सत्यापन व फार्मर आईडी बनाने का कार्य शुरू, 6 फरवरी तक चलेगा शिविर

हेडलाईन:
घेलाढ़ में पीएम सत्यापन व फार्मर आईडी बनाने का कार्य शुरू, 6 फरवरी तक चलेगा शिविर

मधेपुरा/कोशी लाइव @घेलाढ़
घेलाढ़ प्रखंड में तीसरे चरण के तहत किसानों का पीएम सत्यापन एवं फार्मर आईडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में श्रीनगर पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा रही है। शिविर में स्वयं के नाम से रसीद वाले किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।

शिविर में किसान सलाहकार राजेश कुमार एवं ऑपरेटर बालकृष्ण कुमार द्वारा किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इस अवसर पर किसान सलाहकार राजेश कुमार पप्पू ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अनिवार्य रूप से अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि भविष्य में सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं और लाभों से वंचित न होना पड़े।

वहीं बीडीओ अविनाश कुमार एवं बीओ पूजा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 6 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में लगाए जा रहे शिविरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा संबंधित कर्मियों को अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की इस पहल से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और उनकी पहचान डिजिटल रूप से सुनिश्चित हो सकेगी।