Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:असामाजिक तत्वों ने किसान की मेहनत पर फेरा पानी, 5 कट्ठा मकई की फसल काटकर किया नष्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 13, 2026

MADHEPURA:असामाजिक तत्वों ने किसान की मेहनत पर फेरा पानी, 5 कट्ठा मकई की फसल काटकर किया नष्ट

 

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत के महाराजगंज वार्ड नंबर 14 में असामाजिक तत्वों ने एक किसान की 5 कट्ठा मकई की फसल काटकर नष्ट कर दी। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

महाराजगंज निवासी पंकज साह (पिता: स्व. गरीब साह) ने बताया कि उन्होंने शुद्धभरना पर खेत लेकर मकई की खेती की थी। फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन अज्ञात असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से पूरी फसल काट दी। जब किसान खेत पर पहुंचे तो फसल पूरी तरह बर्बाद मिली।

पीड़ित किसान ने बताया कि उनके परिवार का भरण-पोषण मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है। फसल नष्ट होने से उन्हें गंभीर आर्थिक क्षति हुई है, जिसमें उनकी मेहनत और पूंजी दोनों डूब गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित किसान को सांत्वना दी तथा स्थानीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।