पटना के वीवीआईपी इलाके में बड़ी अनहोनी होते-होते रह गई. बीपी मंडल गोलंबर के पास एक्सीडेंट हुआ. यहां एक ओवरस्पीड थार ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग को तोड़ते हुए थार आगे निकल गई. लेकिन हादसे में पुलिसकर्मी किसी तरह बाल-बाल बच गए. मामले में 4 लोगों को पुलिस थाना ले गई है. कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना को लेकर DSP ट्रैफिक-3 ने क्या बताया?
घटना के बारे में DSP ट्रैफिक-3 अजीत कुमार ने बताया, एक पेट्रोलिंग गाड़ी है (शक्ति सुरक्षा दल), उसे एक थार वाले ने टक्कर मारी. इस घटना में दोनों गाड़ियां डैमेज हो गई हैं. एक पुलिसकर्मी इंजर्ड है. बाकी कर्मी सुरक्षित हैं. थार के चालक और इसमें मौजूद बाकी के लोगों को थाना ले जाया गया है. थार काफी स्पीड में थी और रेलिंग तोड़कर अंदर चली गई थी.
उन्होंने यह भी बताया कि चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना में आगे की कार्रवाई की जाएगी. वीवीआईपी इलाके में इस तरह की घटना होने के सवाल पर पुलिस ने बताया, हमलोग लगातार ओवरस्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. जो भी लापरवाही करते हैं, वैसे लोगों पर हम कार्रवाई करते हैं. इस केस में 4 व्यक्ति को थाने भेजा गया है. सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. एक महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगी है.