Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:40.8 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 24, 2026

BIHAR:40.8 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

पूर्णियां/भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत वार्ड एक में पुलिस ने छापेमारी कर 40.8 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान वार्ड संख्या 04 निवासी अनोज कुमार यादव की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नगर पंचायत भवानीपुर कार्यालय के समीप स्थित एक बासा में एक महिला अवैध रूप से स्मैक की बिक्री कर रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गयी. उनके नेतृत्व में एसआइ विकास कुमार व पल्लवी कुमारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान महिला के पास से 40.8 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके बाद उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 50/26 दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.