किशनगंज में 200 लीटर विदेशी शराब बरामद: गलगलिया चेकपोस्ट पर 3 तस्कर गिरफ्तार
खबर 📰
किशनगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उत्पाद निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित गलगलिया चेकपोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। 🚔
जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक कार और एक मैजिक वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से कुल 200.01 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
कार से 78.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें अररिया निवासी हीरु थात्मा और साफकत आलम को गिरफ्तार किया गया। वहीं मैजिक वाहन से 121.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसमें चालक कालू मंडल (चकमारी, पश्चिम बंगाल निवासी) को पकड़ा गया।
उत्पाद विभाग की टीम ने तीनों गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है। 🚓📦