दरअसल, सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव में संदिग्ध अवस्था में प्राइवेट बैंक कर्मी की मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव के रहने वाले रामाशीष सिंह पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार इंडसइंड बैंक में जॉब करता था और किराए के घर में पत्नी और बच्चे के साथ इटवा में रहता था.
राजीव के पिता का आरोप है कि बहू ने मेरे बेटे की हत्या की है. उसने उसका प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला है. पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, आरोपी पत्नी का कहना है कि मैं अपने पति की हत्या क्यों करूंगी, मुझ पर लगे सारे आरोप गलत हैं. जब मैं ससुराल में रहती थी, तब देवर और सास ने मेरे साथ मारपीट की थी. ससुर ने मुझे धमकी दी थी, तुमको जिंदा जला देंगे.
राजीव के पिता रामाशीष सिंह का कहना है कि राजीव कुमार की शादी 6 साल पहले शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही बहू बार-बार झगड़ा करती थी. हमलोग समझाते भी थे, लेकिन वो नहीं मानती थी. गांव के लोगों से झगड़ा करती थी. बात-बात में डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला लेती थी. इन सब से परेशान होकर राजीव कुछ दिन पहले शहर के इटवा मोहल्ले में किराए के घर में शिफ्ट हुआ था. यहीं बैंक में काम करता था.