Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:कूड़े के ढेर में सूटकेस से बरामद हुआ 15 साल की बच्ची का नग्न शव, कहीं और हत्या.. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 1, 2026

BIHAR:कूड़े के ढेर में सूटकेस से बरामद हुआ 15 साल की बच्ची का नग्न शव, कहीं और हत्या..

डेहरी आन सोन(रोहतास)। डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड सब्जी मंडी के समीप एक बंद ट्रॉली बैग में लगभग 15 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर बताया गया कि रविवार को कुछ बच्चे कूड़ा कचरा चुन रहे थे इसी दौरान एक लाल रंग की ट्रॉली बैग से कूड़ा चुन रहे बच्चे को शव होने की महसूस हुआ तो शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना पुलिस को दी l

घटना की सूचना के बाद डेहरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी अंचल इंस्पेक्टर रवि भूषण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पहुचने के दो घंटे बाद हजारों की संख्या में भीड़ लग l

15 वर्षीय बच्ची का नग्न शव बरामद

एफएसएल एक्सपर्ट प्रभात कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचकर फेके गए बंद ट्रॉली बैग को चारो तरफ से पर्दा कर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए ट्राली बैग खोला गया।

जब ट्रॉली बैग को खोला गया तो उसमें लगभग 15 वर्षीय अज्ञात नग्न अवस्था में बच्ची का शव देखा गया। यह किसका शव है पुलिस इसकी पता लगाने में जुट गई है। लेकिन घटना को लेकर आसपास के लोग में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं से हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरकर लाकर यहां फेंक दिया गया हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

सब्जी मंडी के पीछे बरामद

प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी गौरव कुमार यादव के अनुसार स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पीछे पुलिस को लगभग 14-15 वर्ष की एक अज्ञात बच्ची का शव बंद ट्राली बैग मिला है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष और एफएसएल टीम पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है l हुलिया के अनुसार गायब युवती की विभिन्न थानों से जानकारी ली जा रही है l

शव की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है। आगे की प्रक्रिया के तहत शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है, और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा थी या नहीं। मामले की जांच जारी है।