Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:🎧 15 दिनों में ‘डीजे मुक्त’ होगा बिहार! बिना अनुमति DJ बजाने पर सख्त कार्रवाई का ऐलान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 21, 2026

BIHAR:🎧 15 दिनों में ‘डीजे मुक्त’ होगा बिहार! बिना अनुमति DJ बजाने पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

हेडलाइन:
🎧 15 दिनों में ‘डीजे मुक्त’ होगा बिहार! बिना अनुमति DJ बजाने पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

पटना: में गुरुवार को डीजे बजाने पर पूर्ण रोक को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। सदन में निर्दलीय एमएलसी वंशीधर व्रजवासी ने तेज आवाज में डीजे बजाने से हो रही घटनाओं का मुद्दा उठाया और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने से कई लोगों की हृदयाघात से मौत होने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में डीजे के दौरान हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

वंशीधर व्रजवासी ने आरोप लगाया कि कई डीजे गाड़ियों पर न तो वाहन नंबर अंकित होता है और न ही कोई वैध पहचान होती है, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उनके समर्थन में परिषद के अन्य सदस्यों ने भी डीजे पर सख्त रोक लगाने की मांग की।

मामले पर जवाब देते हुए परिवहन मंत्री ने सदन में स्पष्ट घोषणा की कि 15 दिनों के भीतर बिना अनुमति डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य को डीजे मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि बिना लाइसेंस चल रहे डीजे वाहनों को जब्त किया जाएगा। साथ ही साउंड पॉल्यूशन रोकने के लिए परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सदन में चेतावनी देते हुए कहा कि बाद में यह मांग नहीं की जानी चाहिए कि शादी-विवाह में डीजे बजाने की अनुमति दी जाए।

सरकार के इस ऐलान के बाद सदन में हलचल तेज हो गई। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के इस फैसले को कानून-व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है। 🚨🎧