Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:क्या वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पिता से बात करने के बाद प्रिंसिपल का खुलासा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 14, 2026

BIHAR:क्या वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पिता से बात करने के बाद प्रिंसिपल का खुलासा

Vaibhav Suryavanshi:  क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्कों से धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब नई चुनौती के लिए तैयार हैं. इस बार मुकाबला गेंदबाजों से नहीं, बल्कि सवालों से होगा. वैभव इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. उनके एग्जाम सेंटर और तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है.

समस्तीपुर के पोद्दार स्कूल में सेंटर

वैभव का परीक्षा केंद्र बिहार के समस्तीपुर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में बना है. स्कूल के प्राचार्य नील किशोर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वैभव का एडमिट कार्ड प्राप्त हो चुका है. सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स स्कूल प्रशासन के पास मौजूद हैं.

प्राचार्य ने साफ कहा कि वैभव यहां एक सामान्य छात्र की तरह परीक्षा देने आएंगे. उनके लिए अलग से कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी. स्कूल का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों के लिए समान सुविधाएं रहेंगी. हालांकि अभी वैभव के परिवार के तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे परीक्षा देंगे या नहीं.

17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. स्कूल में दोनों कक्षाओं के लिए सेंटर बनाया गया है. वैभव भी तय समय पर परीक्षा देने पहुंचेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि परीक्षा के दिन माहौल कैसा रहेगा.


वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

वैभव की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा पर भी चर्चा हो रही है. प्राचार्य ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी है. जरूरत पड़ने पर बाहर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस संभालेगी. हालांकि स्कूल मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि किसी एक छात्र के लिए अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी जाएगी. परीक्षा केंद्र पर वही नियम लागू होंगे, जो बाकी छात्रों के लिए होते हैं.

वैभव ने कम उम्र में क्रिकेट में पहचान बनाई है. अब वे पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाने की मिसाल पेश करने जा रहे हैं. फैंस उन्हें मैदान पर चमकते देख चुके हैं. अब देखना होगा कि परीक्षा की पिच पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.