Kosi Live-कोशी लाइव बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 319 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 11, 2026

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 319 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 319 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अररिया।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अररिया जिले के घूरना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कार संख्या BR30AD7236 से कुल 11 पॉकेट में 318.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से वाहन चालक संजर आलम, निवासी—कोयली, थाना वीरपुर, जिला सुपौल तथा उपचालक मयानंद ऋषि देब, निवासी—हड़िया बाड़ा, थाना आरएस, जिला अररिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। गांजा को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

घूरना थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।