Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व:गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,लोगों में दिखा उत्साह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 26, 2026

MADHEPURA:धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व:गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,लोगों में दिखा उत्साह



ब्यूरो रिपोर्ट:-रामानंद कुमार मधेपुरा 

मधेपुरा:-घैलाढ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  पिपराही सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 77 वें गणतंत्र दिवस काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय  पिपराही के प्रांगण मे वार्ड सदस्य बिजेंद्र पासवान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार,आनंद हॉस्पिटल में डॉक्टर आर के पप्पू,आर आर संत कबीर पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल सुषमा कुमारी,सूरज कुमार,  मठाही पंचायत भवन पर मुखिया नवीन कुमार,अर्राहा, महुआ, दिघरा,पिपराही पंचायत भवन पर मुखिया प्रेम जीत कुमार बबलू समेत सहित सभी पंचायत भवनों पर मुखिया सहित प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठानों विद्यालयों मे भी शान से तिरंगा लहराया गया।
जहां सभी जगहों पर मिठाइयां जलेबी बांटी गई।इस तरह प्रखंड के निजी व सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर कई पदाधिकारी,कर्मी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति बढ़ चढ़कर भाग लिए।इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही शिक्षक व प्रधानाध्यापक राजेश राज रवि,अमित आनंद, सविता कुमारी, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद, सुनीता, संध्या पांडे, चंदन कुमार के द्वारा झंडे को सलामी दी गई तथा राष्ट्र गान गाया गया। वहीं इस  मोके पर जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ घैलाढ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल,दिलीप यादव, संजय यादव,मिस्टर कुमार,अरुण कुमार सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे!लोगों के बीच राजेश रवि द्वारा मिठाई वितरण किया गया।