Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:प्रेम‍िका बरात लेकर पहुंची.. प्रेमी के हाथों में रचाई मेहंदी, हुई फूलों की वर्षा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 30, 2026

BIHAR:प्रेम‍िका बरात लेकर पहुंची.. प्रेमी के हाथों में रचाई मेहंदी, हुई फूलों की वर्षा

भागलपुर। Amazing love story : बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड के विरनौधा गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। गांव के युवक शिवम कुमार (पिता: सिंटू मंडल) के घर, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के इंग्लिश खानपुर गांव से दुल्हन रानी कुमारी खुद बरात लेकर पहुंची और अपने पिया के हाथों में मेहंदी रचाई।
भागलपुर व बांका से जुड़ा है मामला

ग्रामीणों की मदद से दोनों की विधिवत शादी लड़के के घर पर ही संपन्न हुई। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा हो रही है। यह मामला भागलपुर व बांका ज‍िले से जुड़ा हुआ है। लड़का बांका के शंभुगंज का है तो लड़की भागलपुर के सुल्नानगंज (अजगैवीनाथ धाम) की।

प्रेम की जीत

शिवम कुमार और रानी कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे से विवाह करने की इच्छा जताई। लेकिन परिवारों की सहमति न मिलने के कारण रिश्ता कई बार टलता रहा। पारिवारिक मतभेदों के चलते रिश्ता टूट गया, जिससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया। जब परिवार की सहमति नहीं मिली, तो प्रेम‍िका रानी कुमारी ने स्वयं कदम उठाया और बरात लेकर विरनौधा पहुंची।

गांव ने निभाई मध्यस्थता

रानी के इस साहसिक कदम से गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को बैठाकर बातचीत कराई और आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया। शिवम कुमार के घर पर, गांव के बुजुर्गों और परिजनों की मौजूदगी में, सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी संपन्न हुई। सभी लोगों ने नव व‍िवाह‍ित वर-बधू के शुभकामना देते हुए पुष्‍प की वर्षा की।

शादी के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली

ग्रामीणों ने इसे प्रेम और समझदारी की जीत बताया। कुछ लोग इसे सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने वाला कदम मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे पारिवारिक सहमति और सामूहिक पहल का उदाहरण बता रहे हैं। नवविवाहित जोड़ा अब अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहा है और यह अनोखी शादी आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।