Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 5.72 ग्राम स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 13, 2026

सुपौल: स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 5.72 ग्राम स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तार

 

सुपौल के सरायगढ़ में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 5.72 ग्राम स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तार


पूरी खबर :

सुपौल / सरायगढ़। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झिल्लाडुमरी पंचायत अंतर्गत गढ़िया चौक वार्ड संख्या 9 से सोमवार की रात 5.72 ग्राम स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 16 पुड़िया में रखी गई कुल 5.72 ग्राम स्मैक बरामद की। इस दौरान झिल्लाडुमरी पंचायत के माकेर गढ़िया गांव वार्ड संख्या 9 निवासी ज्ञानदेव झा, गढ़िया गांव वार्ड संख्या 13 निवासी भूपेंद्र मुखिया, ब्रह्म कुमार एवं बजरंग मुखिया को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल छह युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 14/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।