Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से लाई जा रही करीब 2 किलो स्मैक के साथ मधेपुरा के दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 22, 2026

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से लाई जा रही करीब 2 किलो स्मैक के साथ मधेपुरा के दो तस्कर गिरफ्तार

हेडलाइन:
पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से लाई जा रही करीब 2 किलो स्मैक के साथ मधेपुरा के दो तस्कर गिरफ्तार

पूरी खबर:


पूर्णिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर की गई कार्रवाई में के०नगर थाना पुलिस ने करीब 1.973 किलोग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जनवरी 2026 को के०नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी (टाटा टिगोर, रजिस्ट्रेशन नंबर BR11BK-4169) से दो व्यक्ति पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में स्मैक लेकर पूर्णिया के रास्ते मधेपुरा जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित छापामारी दल ने पूर्णिया–सहरसा राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक सफेद टाटा टिगोर कार को जांच के लिए रोका गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल के सहयोग से कार को घेरकर रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों के पास से कुल 1.973 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता स्वर्गीय पंकज यादव, निवासी साहुगढ़ टोला, वार्ड संख्या-02, थाना मधेपुरा, जिला मधेपुरा तथा निरंजन कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता सुनील प्रसाद यादव, निवासी साहुगढ़ दिवानी टोला, वार्ड संख्या-15, थाना मधेपुरा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।

बरामदगी:

  • स्मैक (ब्राउन शुगर): 1.973 किलोग्राम
  • मोबाइल फोन: 02
  • टाटा टिगोर कार: 01
  • नकद राशि: 50 रुपये

छापामारी दल में शामिल:
पु०अ०नि० मन्ना कुमार पटेल (थानाध्यक्ष, के०नगर थाना),
पु०अ०नि० अजीत चौधरी,
पु०अ०नि० उमाशंकर गुप्ता,
पु०अ०नि० रुपाली कुमारी,
स०अ०नि० विजेन्द्र सिंह,
सिपाही मन्ना कुमार,
सिपाही धर्मेन्द्र पासवान,
तकनीकी शाखा, पूर्णिया।

पुलिस ने बरामद स्मैक और वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।