Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹12 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 24, 2026

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹12 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार गिरफ्तार

हेडलाइन:
सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹12 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार गिरफ्तार

पूरी खबर:


सहरसा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देशानुसार जिले में कुख्यात, फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत ₹12,000 के इनामी कुख्यात अपराधी फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पस्तपार पंचायत अंतर्गत जलैया बस्ती निवासी महेश्वरी यादव हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी प्रक्षेत्र सहरसा के द्वारा बारह हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. थाना अध्यक्ष ने कहा कि बारह हजार रुपए का इनामी तथा महेश्वरी यादव हत्याकांड का फरार नामजद अभियुक्त को पस्तपार पंचायत स्थित जलैया बस्ती निवासी फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार को सौरबाजार पुलिस के सहयोग से सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगड़ी बस्ती से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.।

पस्तपार थाना कांड संख्या-23/24, दिनांक 06.09.2024, धारा-329(3)/191(2)/126(2)/115(2)/109/103(1)/352/351(3) भा.न्या.सं. के नामजद फरार अभियुक्त फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार को सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ी से विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार, पिता–गणेश यादव, निवासी–जलेया वार्ड संख्या-01, थाना–पस्तपार, जिला–सहरसा के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर ₹12,000 का इनाम घोषित था।

अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

  1. सौरबाजार (पु.शि.) थाना कांड संख्या-292/2019, दिनांक 20.07.2019, धारा-147/148/149/341/307/389/380/504 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।
  2. सौरबाजार (पु.शि.) थाना कांड संख्या-225/2020, दिनांक 07.06.2020, धारा-147/148/149/341/307/389/380/504 भा.द.वि.।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

  1. पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष खालिद हयात, सौरबाजार थाना
  2. पुलिस निरीक्षक प्रभाकर भारती, सौरबाजार थाना
  3. पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष विजय पासवान, पस्तपार थाना
  4. पुलिस अवर निरीक्षक सुजाता रानी, सौरबाजार थाना
  5. पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार, सौरबाजार थाना
  6. पुलिस अवर निरीक्षक दशरथ चौहान, सौरबाजार थाना
  7. सशस्त्र बल, पस्तपार एवं सौरबाजार थाना

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।