Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बस स्टैंड अब खंडहर बन चुका है।- कुमारी विनीता भारती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 30, 2025

MADHEPURA:बस स्टैंड अब खंडहर बन चुका है।- कुमारी विनीता भारती

बस स्टैंड अब खंडहर बन चुका है। कुमारी विनीता भारती



ब्यूरो रिपोर्ट:-रामानंद कुमार मधेपुरा 


शहर के पश्चिम स्थित करोड़ों का नया बस स्टैंड खंडहर बन गया है। जो बस स्टैंड शहर के लोगों को सुविधा देती वह आज परेशानी का कारण बन गया है। परिसर में लगा ग्रील टूट गया है। सभी जगह गंदगी फैली हुई है। वहां यात्रियों की सुविधा के लिए लगे पंखा समेत अन्य समानों की चोरी हो गई है, बाकी बचा सामान भी सुरक्षित नहीं है। परिसर में लगने वाला बस के मालिक, चालक एवं कर्मी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार उनके सामनों की भी चोरी हो गई है। बावजूद नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य उदासीन बने हुए हैं। उक्त बातें मंगलवार को नया बस स्टैंड के बदहाल हालात को देखने पहुंची पूर्व पार्षद सह राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने कही। कुमारी विनीता भारती ने कहा कि नगर परिषद हर मोर्चे पर बिफल साबित हो रही है। करोड़ो के राशि से बना नए बस स्टैंड की हालात अब काफी खराब हो चुकी है। धीरे-धीरे बस स्टैंड अब खंडहर बन चुका है। नगर के पैसों की लूट मुख्य पार्षद व कार्यपालक के द्वारा किया जा रहा है। सुविधा न के बराबर है। नए बस स्टैंड में शौचालय होने के बावजूद यात्रियों एवं बस चालक व कर्मियों के लिए शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा की स्थिति ऐसी है जो पटना जाने वाली बस में कई बार चोरी हो गई है। लाखों का पंखा गायब है। ग्रिल तोरकर बेच दिया गया है। कोई देखने वाला नहीं है। यात्री सुविधा न के बराबर है, फिर भी हर बस दो सौ रूपया रोज वसूला जा रहा है। नगर में हर ओर लूट मची है, कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि जब तक नए बस स्टैंड में सारी सुविधा बहाल नहीं हो जाती है, तब तक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगी। मौके पर उपस्थित बस चालक एवं कर्मियों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की।