Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:पिता बनाता था हथियार, बेटा करता था सप्लाई; पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 3, 2025

MADHEPURA:पिता बनाता था हथियार, बेटा करता था सप्लाई; पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

बिहारीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लक्ष्मीपुर लालचंद में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता गिरफ्तार—बेटा फरार

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीपुर लालचंद के चांय टोला में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरणों की भारी खेप बरामद की है।

🔴 पिता बनाता था हथियार, बेटा करता था सप्लाई

पुलिस ने फैक्ट्री से दयानंद मंडल (63) को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से अवैध हथियार बनाता था और उसका बेटा विकास मंडल तैयार हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस अब बेटे की तलाश में छापेमारी कर रही है ताकि हथियारों के नेटवर्क और सप्लाई रूट की जानकारी मिल सके।

🔍 नक्सली कनेक्शन की भी जांच

पुलिस को दयानंद मंडल के नक्सली गिरोह से पुराने संपर्क होने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष के अनुसार वह पहले भी जेल जा चुका है। इस कारण उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

🚓 सूचना मिलते ही छापा, फैक्ट्री सील

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री चल रही है। वरीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद टीम ने तुरंत छापेमारी की और मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ लिया।

🔧 भारी मात्रा में उपकरण बरामद

छापेमारी में पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया—

  • एक कट्टा
  • अर्द्धनिर्मित पिस्टल और मैगजीन
  • भट्ठी
  • लोहे की पाइप
  • कटिंग ब्लेड
  • ग्राइंडर
  • ड्रिल मशीन
  • हथौरी, छेनी
  • अर्द्धनिर्मित बट
  • अन्य हथियार निर्माण उपकरण

दयानंद मंडल को मौके पर अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फैक्ट्री कई दिनों से संचालित थी और इसकी सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह कार्रवाई इलाके में सक्रिय अवैध हथियार कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।