Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:कुख्यात बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार गिरफ्तार, देशी रायफल–कट्टा व जिंदा गोली बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 7, 2025

BIHAR:कुख्यात बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार गिरफ्तार, देशी रायफल–कट्टा व जिंदा गोली बरामद

हेडलाइन:
कौशल सिंह हत्या कांड में बड़ी सफलता: चौथम थाना व STF(SOG-3) की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार गिरफ्तार, देशी रायफल–कट्टा व जिंदा गोली बरामद
खबर विस्तार से:
खगड़िया जिले की चौथम थाना पुलिस और STF (SOG-3) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कौशल सिंह हत्या कांड से जुड़े फरार मुख्य अभियुक्त बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे कामाथान मुसहरी दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जहां वह लंबे समय से छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से

01 देशी रायफल

01 देशी कट्टा

03 जिंदा गोली
बरामद की गई हैं।


पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर चौथम थाना की टीम ने STF के साथ संयुक्त छापेमारी कर अभियुक्त को दबोचा।

मामले से जुड़ा कांड:
यह गिरफ्तारी चौथम थाना कांड संख्या- 90/25 (हत्या मामला) से जुड़ी है, जिसमें अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हथियार, मारपीट, हत्या, आगजनी और गैंग संबंधी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।


---

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता

बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार
पिता – भत्तु सिंह
साकिन – नवादा, थाना चौथम, जिला खगड़िया


---

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. चौथम कांड 91/07, धारा–147, 148, 323, 302, 504 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट


2. चौथम कांड 13/19, धारा–147, 148, 149, 504, 436 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट


3. चौथम कांड 93/13, धारा–147, 148, 149, 606, 307, 447 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट


4. चौथम कांड 10/08, धारा–400 भादवि एवं 25(1-B)a/28 आर्म्स एक्ट


5. चौथम कांड 907/25, धारा–103(1), 61(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट




---

बरामदगी

देशी रायफल – 01

देशी कट्टा – 01

जिंदा गोली – 03



---

छापामारी दल के शामिल पदाधिकारी:

1. पु.नि. सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार, चौथम थाना


2. पु.नि. सह थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, बेलदौर थाना


3. पु.अ.नि. राकेश कुमार, चौथम थाना


4. पु.अ.नि. मजीद आलम, चौथम थाना


5. स.अ.नि. अभिमन्यु कुमार सिंह, चौथम थाना
साथ में STF(SOG-3) एवं सशस्त्र बल की टीम भी शामिल रही।




---

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं पर भी अनुसंधान करते हुए आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।