Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 06 चक्का ट्रक से 4617 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 10, 2025

बेगूसराय में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 06 चक्का ट्रक से 4617 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 06 चक्का ट्रक से 4617 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय: बिहार में शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार में लायी जा रही है।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष दल ने लाखो थाना, जिला बेगूसराय की पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। दिनांक 09 दिसंबर 2025 को की गई इस कार्रवाई के दौरान एक छः-चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक से लगभग 4617 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

बताया गया कि तस्कर इस शराब को छुपा कर बिहार के अंदर पहुंचाने की फिराक में थे। टीम ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए विभाग लगातार सतर्क है और तस्करों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।