Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: बिजली मिस्त्री को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली.. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 19, 2025

SAHARSA: बिजली मिस्त्री को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली..

सहरसा: बिहरा में बिजली मिस्त्री को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक बिजली मिस्त्री को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान सत्तर गांव निवासी मो. अजीम (50) के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मो. अजीम बुधवार शाम किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर पेट में गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल वे एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।

परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि गोली किसने और क्यों मारी। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों में रोष व दहशत का माहौल है।

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस हर संभावना पर जांच कर रही है।