Kosi Live-कोशी लाइव जमुई में BJP दफ्तर के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, भाजपा प्रत्याशी श्रेयशी सिंह को धमकाने का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 8, 2025

जमुई में BJP दफ्तर के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, भाजपा प्रत्याशी श्रेयशी सिंह को धमकाने का आरोप

जमुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को आरजेडी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जमुई आए थे। इस दौरान राजद प्रत्याशी शमशाद आलम द्वारा जुलूस निकाला गया, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस के बाहर हंगामा किया।

इसे लेकर जमुई सदर थाना में केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव के कार्यक्रम के उपरांत बिना अनुमति के राजद प्रत्याशी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। लेकिन, इस दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने खूब उत्पात मचाया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की ओर धार्मिक नारे लगाए। इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने का भी दावा किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर भाजपा की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रेसवार्ता किया। उन्होंने बताया कि जमुई की भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को वहां के राजद प्रत्याशी द्वारा धमकाया जा रहा है।

राजद प्रत्याशी ने श्रेयसी सिंह के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ की है। वहीं, इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं ने करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस को रोक रखा।

इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कराया गया है। सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी के बयान पर राजद प्रत्याशी के खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने को लेकर केस दर्ज किया गया है।