बिहार के 9 जिलों की जेलों में सुबह-सुबह पुलिस ने रेड की है। पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और गयाजी में दल बल के साथ पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे और जांच की।
जिलों के SP और DM के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ये रेड की गई है। सभी जगहों पर जेल के अंदर वार्डों को खंगाला गया है। कैदियों की तलाशी ली गई है। स्टाफ से पूछताछ हुई है। खाना बनाने वाले किचन से लेकर बाथरूम तक की चेक किया गया है।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बेऊर जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की सेल की भी चेकिंग की गई।
डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कुर्सी संभालते ही कहा था। अब जेलों में सख्ती बढ़ाएंगे। अंदर मोबाइल कैसे जाते हैं इसकी जांच होगी। बाहर से खाना जेल के अंदर नहीं जाएगा।
बेगूसराय जेल में सुबह 9 बजे रेड- यहां रेड में डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष के नेतृत्व में टीम ने रेड की है। सुबह-सुबह अचानक सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे। आनन-फानन में तुरंत गेट खोलकर सभी अंदर गए। कैदियों की तलाशी ली गई। बैरक भी देखें गए।
पूर्णिया सेंट्रल जेल में 2 घंटे तलाशी चली- पूर्णिया अपडेट 50 से अधिक फोर्स पहुंची थी। सुबह 6 से 8 बजे तक रेड चली। यहां कुख्यात फूंकेश सिंह और रुपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती के पति कुख्यात अवधेश मंडल बंद हैं।
पटना की बेऊर जेल में सुबह 5 बजे रेड- सिटी एसपी पूर्वी, सिटी एसपी मध्य और एडीएम के नेतृत्व यहां छापेमारी हुई। सुबह लगभग 5 बजे से पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। उस समय सभी बंदी अपने-अपने वार्ड में बंद थे। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने बेऊर जेल के अंदर सभी वार्डों की कड़ाई से तलाशी ली गई।
मुंगेर में रात ढाई बजे रेड पड़ी- जेल में डीएम और एसपी की मौजूदगी में रात के करीब ढाई बजे रेड पड़ी है। 72 पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की गई। अब तक की तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला है।
मोतिहारी में सुबह 5 बजे छापा पड़ा- मोतिहारी सेंट्रल जेल में अचानक अगले सुबह 5 बजे बड़ी संख्या में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची। सदर SDPO श्वेता भारतीय और सदर SDO दिलीप सिंह के नेतृत्व में रेड की गई। 2 घंटे चली छापेमारी में वार्डों को खंगाला गया।
गयाजी में सुबह 8 बजे रेड शुरू हुई- DM-SP के नेतृत्व में यहां छापेमारी की गई। रेड में 40 से ज्यादा पुलिस जवान भी थे। 2 घंटे जेल की तलाशी ला गई।
सहरसा
सहरसा मंडल कारा में शनिवार तड़के जिला प्रशासन द्वारा व्यापक छापेमारी की गई। गृह विभाग के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
यह अभियान सुबह लगभग 4:15 बजे शुरू हुआ। सहरसा के अपर समाहर्ता निशांत के नेतृत्व में एक टीम अचानक जेल परिसर पहुंची।