Kosi Live-कोशी लाइव दरभंगा/मधेपुरा:एक झपकी ने ली 3 लोगों की जान, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 23, 2025

दरभंगा/मधेपुरा:एक झपकी ने ली 3 लोगों की जान, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे ओवरब्रिज पर डिवाइडर से तेज रफ्तार स्कार्पियो टकरा गई। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हाईवे गश्ती दल से शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।

वही घायलों काे दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक एवं घायल सभी मधेपुरा जिले के निवासी हैं। हादसे के पीछे चालक को झपकी आना कारण बताया जा रहा है।

मृतकों में शंकरपुर थाना के अरताहा का चालक चंदन कुमार (26), झकहा के निर्मल कुमार यादव (28) एवं महेशुआ के उमेश यादव (55) शामिल हैं। जबकि घायलों में शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभी निवासी प्रमोद यादव का पुत्र गुड्डू कुमार (20), पत्नी विभा देवी (46), जय कुमार यादव का पुत्र सुधीर कुमार (25) एवं अभिमन्यु कुमार यादव (28) शामिल है।

जानकारी के अनुसार, रायभीर गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र गुड्डू यादव को पटना में चिकित्सक से दिखाकर चालक समेत सात लोग स्कॉर्पियो संख्या बीआर 43एसी 2129 से घर लौट रहे थे। दिल्ली मोड़ ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई।

तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई। फिर ओवरब्रिज के मध्य रेलिंग से टकराकर दूसरी ओर के रेलिंग से टकराकर रुक गई। दिल्ली मोड से गुजर रहे बाइक चालक ने हादसे की सूचना हाईवे गश्ती दल को दी।

गश्ती दल ने स्कार्पियो में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला, जिसमें तीन की मौत हो चुकी थी। मृतक निर्मल यादव घायल गुड्डू को मामा है। जबकि उमेश यादव मौसा है। उमेश यादव पेशे से अमीन थे।