Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बैटरी रिक्शा चोरी, दो युवक चोरी के रिक्शा के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 29, 2025

MADHEPURA:बैटरी रिक्शा चोरी, दो युवक चोरी के रिक्शा के साथ गिरफ्तार

सिंघेश्वर में बैटरी रिक्शा चोरी, दो युवक चोरी के रिक्शा के साथ गिरफ्तार

सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन से एक बैटरी रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को चोरी हुई बैटरी रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सुखासन वार्ड संख्या 3 निवासी जितेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि वह अपना बिना निबंधन वाला बैटरी रिक्शा लेकर सुखासन परवाने नदी छठ घाट गए थे। उन्होंने रिक्शा घाट पर खड़ा किया और पूजा करने चले गए। जब लौटकर आए तो देखा कि रिक्शा गायब था।

खोजबीन के बाद पता चला कि सुखासन वार्ड संख्या 12 निवासी मो. असद उस बैटरी रिक्शा को चला रहा था, जबकि उसके साथ उसी वार्ड के मो. हाशिम और सुखासन राय टोला निवासी आशीष कुमार भी मौजूद थे।

आवेदन के आधार पर कांड के अनुसंधान अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए मो. असद और मो. हाशिम को चोरी हुई बैटरी रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।