पटना में मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, "राहुल गांधी छठ किए हैं क्या? उन्हें क्या पता छठ क्या होता है? जो आदमी हर वक्त विदेश भाग जाता है, उसे छठ मईया के पर्व का क्या ज्ञान होगा?"
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक चुनावी रैली की थी और दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा था कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर 'ड्रामा' कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं है।
मुकेश सहनी पर भी भड़के तेज प्रताप
वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब तेज प्रताप से वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें सहनी ने कहा था कि तेज प्रताप यादव कौन हैं? हम नहीं जानते। इस पर तेज प्रताप ने भड़कते हुए कहा कि आपने अभी किसका नाम लिया? तब पत्रकारों ने बोला मुकेश सहनी का। इसके बाद तेज प्रताप ने तमतमाए हुए अंदाज में कहा कि वह इस नाम के शख्स को नहीं जानते हैं।