छातापुर( सुपौल)/राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट
छातापुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी पुर खूंटी पंचायत के वार्ड एक स्थित प्रा वि यादव राम टोला नरहेया विद्यालय में छात्रों के बीच समारोह आयोजित कर निःशुल्क कॉपी का वितरण किया गया।अध्यक्ष रामकुमार राम के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में एचएम कंचन कुमारी ने कॉपी का वितरण करते हुए कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद शिक्षा विभाग द्वारा विषय वाइज काफी को उपलब्ध किया गया है जिसे उपस्थित सभी बच्चों को दिया गया है।उन्होंने कहा सरकार समय समय पर छात्रों को कॉपी बैग पोशाक तथा छात्रवृत्ति की राशि दे रही है ताकि बच्चों को शिक्षा के प्रति दिलचस्पी बढ़ सके।उन्होंने कहा इस तरह का योजना मिल का पत्थर साबित हो रहा है।उन्होंने सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष राम कुमार राम ने बच्चों को कॉपी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को दिए गए कॉपी समेत पोशाक , छात्रवृत्ति आदि योजना की लाभ बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है तथा बच्चों का स्कूल आने के प्रति मनोवल बढ़ा है। मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार तथा शिक्षिका मधुलता कुमारी ने कॉपी देते हुए कहा कि सभी बच्चे अब प्रतिदिन पोशाक में विद्यालय आए तथा मन लगा कर पढ़े। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चे को नियमित रूप से स्कूल भेजने का अनुरोध किया।