Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/मधेपुरा में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, 10 घर जलकर हुए राख; मची अफरातफरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 5, 2025

MADHEPURA/मधेपुरा में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, 10 घर जलकर हुए राख; मची अफरातफरी

सिंहेश्वर (मधेपुरा)। सिंहेश्वर थाना की लालपुर सरोपट्टी पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार की रात आठ बजे भीषण अगलगी की घटना घटी।

अगलगी में 10 परिवारों के घर जलने की सूचना मिली है। 10 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बताया गया कि रिंकी देवी अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया और सिलेंडर फटने से भड़की आग आसपास के घरों को अपने आगोश में ले लिया।


अगलगी में सूरज मंडल, सातेन मंडल, मंटून मंडक, ईश्वर मंडल, बोआ कामेत, गोविन्द कामे, सीओ मंडल, सचिन मंडल, अविनेश मंडल, बिलचा मंडल का घर जल कर राख हो गया। बताया गया कि रिंकी देवी के घर में नकदी दो लाख रुपये था।

वह जमीन बेच कर घर में रुपये रखी हुई थी। इस अगलगी में रिंकी देवी पति सूरज मंडल के अलावे आसपास के लोगों का घर जल कर राख हो गया।

इस दौरान दम कल की तीन तीन गाड़ियां पहुंची। समाचार प्रेषण तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। गांव में हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासन की गाड़ी नहीं पहुंची थी।