Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/प्रिय पति देव, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन..; बिहार की मनीषा ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 9, 2025

BIHAR/प्रिय पति देव, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन..; बिहार की मनीषा ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा

बिहार में एक शादीशुदा महिला के आत्महत्या करने के बाद उनका सुसाइड नोट सामने आया है। इस सुसाइड नोट में लिखी बातों को पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। भागलपुर जिले में इशाकचक थाना क्षेत्र के व्यायामशाला में रहने वाली दो बच्चों की मां मनीषा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय महिला ने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा बांधा और उससे लटक गई। रविवार के रात में ही उसने आत्महत्या की है।

सोमवार को सूचना मिलने पर एसपी सिटी शुभांक मिश्रा और इशाकचक पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल से जांच कराई गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के मायके वाले भी पहुंचे। मनीषा ने पति के नाम से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतका के पति राजन राज को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वे निजी बैंक में काम करते हैं।


मनीषा के पति का कहना है कि वह रविवार की रात साथ में ही था पर घटना को लेकर उसे कुछ भी पता नहीं चला। सुबह घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने मनीषा का शव फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचित किया। मनीषा बीकॉम की छात्रा थी और मंगलवार को उसकी परीक्षा भी होनी थी। मनीषा का मायके बूढ़ानाथ में है। उसके दो बच्चे हैं। उसके मायके वालों ने भी घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

सुसाइड नोट में मनीषा ने कही यह बात…

प्रिय पति देव,

मैं आपको आखिरी नमस्कार करती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन आप मेरे प्यार को कभी नहीं समझे। मुझे अब भरोसा नहीं कि आप मुझे समझ पाओगे इसलिए मेरा और आपका साथ यहीं तक था। इस जन्म में नहीं लेकिन मरने के बाद मैं आपको छोड़कर जाने वाली नहीं हूं। अगले जन्म में भी आपकी ही पत्नी बनूंगी। आपको आखिरी प्रमाण करती हूं, मुझे आशीर्वाद जरूर दीजिएगा। मेरे जाने के बाद दोनों बच्चों को मुझसे ज्यादा प्यार कीजिएगा। मैं मरने के बाद भी आपके साथ हमेशा साया बनकर रहूंगी।

मैं अपनी मर्जी से मर रही हूं इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। पीहू, अपने छोटे भाई का बहुत ख्याल रखना। मैं हमेशा तुम दोनों के साथ रहूंगी। मेरे जाने के बाद भी तुम्हें मेरी कमी का एहसास नहीं होगा। बस तुम दोनों भाई बहन एक साथ रहना। तुम्हारे पापा मुझसे भी ज्यादा तुम्हारा केयर करेंगे। पीहू तुम्हारा भाई कोई बात नहीं समझ पाए लेकिन तुम सब समझती हो, तुम अपने भाई डुगु को संभाल लेना। बाई बेटा। मैं यह खत होशो हवास में लिख रही हूं। मैं मनीषा कुमारी।