Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/13 साल की लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया; मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 6, 2025

BIHAR/13 साल की लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया; मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार

बिहार के बेतिया में 13 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 4 मनचले किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए। फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की को धमकाकर एक वीडियो भी बनाया। इसमें लड़की से कुछ लोगों को फंसाने के लिए दूसरों के नाम बुलवाए गए। पुलिस ने मुखिया के बेटे समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना बीते 2 सितंबर रात की है। 5 सितंबर की दोपहर को परिजन ने पीड़ित बच्ची के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में शामिल उतरी पटजिरवा पंचायत के मुखिया पुत्र शेख केयाजन (22) तथा दिलशाद खान (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अजुरूद्दीन अंसारी (22) वजाहिद खान (22) गिरफ्तारी के डर से फरार हैं।


एसडीपीओ ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवाया गया है। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने लड़की का बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को दो सितंबर की देर शाम घर चारों आरोपी उसे बहला फुसलाकर 100 मीटर दूर खेत में ले गए। वहां पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।