Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पोल में बांधकर पिटाई, प्राइवेट पार्ट पर लात मारी; बहन से छेड़खानी के विरोध पर युवक को तालिबानी सजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 6, 2025

BIHAR/पोल में बांधकर पिटाई, प्राइवेट पार्ट पर लात मारी; बहन से छेड़खानी के विरोध पर युवक को तालिबानी सजा

बिहार के नवादा में एक युवक को बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के मरूई गांव में दबंगों ने एक युवक को चार घंटे तक बिजली के खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा। एक महिला द्वारा उसके गुप्तांग पर पैर से प्रहार करने की भी चर्चा है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दबंगों की हैवानियत देखकर जहां हर कोई स्तब्ध है। इस घटना से इंसानियत शर्मशार हो रही है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रोह थाने में पीड़ित की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने पर कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

केस दर्ज कराने पर की गई हैवानियत

पीड़ित युवक जीशान ने बताया कि बुधवार को स्कूल से लौटने के दौरान उसकी छोटी बहन के साथ छेड़ छाड़ और मारपीट की गई थी। जब उसकी मां इसका विरोध करने गईं, तो उसके साथ भी दबंगों ने मारपीट की। इस घटना को लेकर रोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी से गुस्साए दबंगों ने मेरे साथ मारपीट की। जीशान ने अपने बचाव में हाथ चलाया तो आरोपित के सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपित ने अपने साथियों के साथ हमें बिजली के खंभे में बांधकर पीटा।

मूकदर्शक बनी रही भीड़

इस संबंध में रोह थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि जीशान का फर्द बयान नवादा से आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक को बिजली के खंभे में बांधकर कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं आसपास दर्जनों लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। भीड़ में शामिल एक व्यक्ति बीच बचाव करने की कोशिश करता दिख रहा है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

वीडियो में लिक्खी बॉस नाम का व्यक्ति पीड़ित युवक को अपशब्द बोलते हुए मुकदमे में फारिया लेने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दबंगों की पिटाई से घायल युवक जीशान (पिता अलीम) का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है।