किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार को चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई सदर थाना की पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया. हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं जबकि एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की गयी.
झाडू से हमला किया गया. महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
महिला पुलिस पदाधिकारी पर भी हमला
मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना में चोरी के मामले में आरोपी कादिर के घर पर छापेमारी करने पुलिस पहुंची थी. मौके पर पहुंचते ही उसके परिजनों ने महिला पुलिस पदाधिकारी पुष्पांजलि भारती समेत अन्य पर झाडू और लाठी से हमला कर दिया. जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए. हमलावरों ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी गाड़ी पर भी हमला किया. पुलिस गाड़ी का गेट खोलकर एक पुलिसकर्मी को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की भी बात सामने आ रही है.