Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में पशु चोर गिरफ्तार:पिकअप में चोरी का भैंस ले जाते पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 17, 2025

मधेपुरा में पशु चोर गिरफ्तार:पिकअप में चोरी का भैंस ले जाते पकड़ा

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के भैंस को भी बरामद कर लिया है।पुलिस अधकारी अजीत कुमार शनिवार की देर रात अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उदा से हरैली की ओर लौटते समय उन्होंने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को देखा। जांच में वाहन में एक भैंस मिला। पुलिस ने वाहन के चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करौती गांव निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ हरैली गांव के पशुपति यादव का भैंस चोरी कर ले जा रहा था।

पुलिस ने भैंस के मालिक को सूचना दी। सीसबनी के पास पशुपति यादव ने अपने भैंस की पहचान की। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में भैंस को उन्हें सौंप दिया।

थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुसार इस मामले में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मवेशी चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।