Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL/गर्मी के छुट्टी समाप्त होने के बाद आज विद्यालय आने बाले बच्चो को तिलक लगा कर किया गया स्वागत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 23, 2025

SUPAUL/गर्मी के छुट्टी समाप्त होने के बाद आज विद्यालय आने बाले बच्चो को तिलक लगा कर किया गया स्वागत

पप्पू मेहता की रिपोर्ट/छातापुर (सुपौल) छातापुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहेया विद्यालय में गर्मी के छुट्टी समाप्त होने के 20 दिन बाद आज सोमवार को विद्यालय आने बाले बच्चो को तिलक लगा कर स्वागत करते हुए चॉकलेट तथा मिठाई का वितरण किए।प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने तिलक व चंदन लगा कर स्वागत करते हुए बच्चों का हौसला अफजाई किया।सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं ने  1 से 5 तक के आए हुए सभी बच्चों को तिलक लगा  कर स्वागत करते हुए हाथ मिला कर हाय फाई करते हुए नमस्ते किए। इस मौके पर बच्चे अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे स्कूल में पहुंचे बच्चे आनंदपूर्ण व आत्मविश्वाश के साथ बच्चे पठन पाठन करते नजर आए।मौके पर शिक्षक फैज अहमद चंचल कुमारी अंजली मिश्रा रसोइया  बुधनी देवी रीटा देवी आदि मौजूद थी