Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, शहर में दहशत का माहौल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 24, 2025

SAHARSA/लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, शहर में दहशत का माहौल

सलखुआ (सहरसा)। सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला के वार्ड संख्या 10 में सोमवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव के ही कुछ बदमाशों ने आपसी रंजिश को लेकर लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के पुत्र पर अकेले में हमला कर दिया।


बदमाशों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला के वार्ड संख्या 10 निवासी लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव का 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अरुण यादव का गांव के ही कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच सोमवार की रात बदमाशों ने उसके पुत्र को अकेला पाकर लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब उसकी मां उसे बचाने आई तो बदमाशों ने उसकी मां की भी पिटाई कर दी।

घटना के बाद राकेश को सदर अस्पताल सहरसा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मां आशा कार्यकर्ता है। फिलहाल उसका इलाज सहरसा में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सलखुआ पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।