Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, जिंदा जली 10 साल की बच्ची - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 29, 2025

मधेपुरा में खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, जिंदा जली 10 साल की बच्ची

मधेपुरा। जिले के शंकरपुर प्रखंड के रामपुर लाही पंचायत में रविवार को घर में खाना बनाने का दौरान लगी आग में 10 साल की बच्ची जिंदा जल गई।

मृतका की पहचान महेंद्र शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी (10 साल) के रूप में हुई है।


घटना के समय बच्ची के माता-पिता मूंग तोड़ने खेत गए हुए थे।

बताया गया कि महेंद्र शर्मा की बड़ी बेटी काजल कुमारी (13) घर में खाना बना रही थी। पास में उसकी छोटी बहन खुशबू भी बैठी थी।

सोंठी से चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग लग गई। जब तक दोनों बच्ची कुछ समझ पाती तब तक फूस के घर में चारों तरफ से आग पकड़ लिया। इस दौरान किसी तरह बड़ी बहन भागकर जान बचाने में सफल रही लेकिन खुशबू घर से बाहर नहीं निकल पाई।