बेगूसराय जिले के बखरी से खुलकर दिल्ली जा रही एक एसी बस लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बेगूसराय के एक व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय निवासी मधुसूदन भी इसी बस में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे के क्रम में जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई है। हालांकि, मधुसूदन के संबंध में विशेष जानकारी मुहैया नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल बस स्टैंड के समीप से दिल्ली के लिए रोजाना खुलती थी। बुधवार को भी यह बस खुलकर दिल्ली के लिए निकली थी। जो गुरुवार की अल सुबह लखनऊ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इसके बाद जैसे ही यह खबर बेगूसराय में फैली, जिले में सनसनी फैल गई। सोशल साइट्स पर विभिन्न प्रकार से लोग अपने आसपास के परिजनों के दिल्ली जाने की जानकारी जुटाने लगे। साथ ही यह पहचान करने में जुट गए कि बेगूसराय के लोग इसमें हताहत भी हुए हैं क्या?
हालांकि, इस संबंध में स्थानीय तौर पर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन बखरी में कोई भी ट्रैवल एजेंट इसको लेकर कंफर्म जानकारी नहीं दे पा रहा है। दबी जुबान में लोगों का कहना है कि बेगूसराय से कई बस स्टैंड से दूरदराज की बसें खुलती हैं, जिसमें परिवहन विभाग के नियम कायदों का ख्याल नहीं रखा जाता है। इस कारण से एजेंट लोग इस हादसे के बाद से अपने बातों को खुलकर रख नहीं पा रहे हैं।