युवक की पहचान एसकमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर निवासी बटोरन महतो के पुत्र अमरजीत कुमार (30) के रूप में पहचान की गई है। पिता ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे घर से बुलाकर बाजार ले गया था। इसके बाद मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे को गोली लग गई है।
जानकारी मिलते ही दौड़ा भागा अस्पताल की तरफ पहुंचा हूं। बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में शादी हुई थी। उसका छह महीने का एक छोटा सा बच्चा भी है। अस्पताल में युवक को बचाने के लिए डॉक्टर के द्वारा जद्दोजहद किया गया। बदमाशों ने युवक को एक गोली मारी है। इसके बाद से हथियार लहराते हुए बदमाश घटना स्थल से भाग गए। वहीं, इस घटना की खबर पाकर युवक के घर पर कोहराम मचा हुआ है।
बेगूसराय में बीते कुछ दिनों से हो रहे लगातार घटने के बाद से जिले का क्राइम रेट बढ़ गया है। जिलेवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस जितनी तेजी से घटित मामलों का उद्वेदन कर पाती है। अपराधियों के द्वारा उसे कई गुना रफ्तार से लगातार आपराधिक वारदात किया जा रहे हैं। इस पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में बहसा बहसी के विवाद में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी थी। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को एक बार फिर गोली कांड की वारदात ने स्थानीय पुलिस के इकबाल पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।