Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:वाहन जांच के दौरान मां-बेटे ने महिला दारोगा से की हाथापाई, बेटा गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 24, 2025

SAHARSA:वाहन जांच के दौरान मां-बेटे ने महिला दारोगा से की हाथापाई, बेटा गिरफ्तार

 

Bihar: बिहार के सहरसा जिला में सिमरी बख्तियारपुर थाना से अजीब मामला सामने आया है. जहां ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी दारोगा ज्योति कुमारी के साथ मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक और उसकी साथी महिला द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया, जब दारोगा ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई.

घटना की विस्तृत जानकारी

दारोगा ज्योति कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि वह अपने सशस्त्र बल के साथ बैंक और वाहन चेकिंग के लिए निकली थीं. जब वह बलवाहाट-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 सड़क मार्ग पर जमुनिया गांव के पास सड़क सुरक्षा के लिए वाहन जांच कर रही थीं, तब एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर तीन व्यक्ति तेज रफ्तार में आ रहे थे. पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, और दारोगा ने वाहन चालक से नाम-पता पूछा.

गाली-गलौज और मारपीट

जब दारोगा ने वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की, तो बाइक पर बैठी महिला ने दारोगा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. दारोगा ने जब इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो वाहन चालक ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे दारोगा का मोबाइल गिरकर टूट गया. दारोगा ने बताया कि इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं.

  

पुलिस कार्रवाई

बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि महिला दारोगा से मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया. इसके साथ ही आरोपित की बाइक भी जब्त कर ली गई है. पुलिस अब मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.