मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहारीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन गांव निवासी संतोष कुमार के घर पर कुछ असामाजिक तत्व इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.75 ग्राम स्मैक, 10 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
संतोष कुमार (30 वर्ष), पिता जयकृष्ण यादव, कुस्थन वार्ड-01
सोनू कुमार (22 वर्ष), पिता ललन यादव, कुस्थन वार्ड-02
छोटू कुमार (27 वर्ष), पिता श्रीकांत यादव, कुस्थन वार्ड-04
नंदन कुमार (24 वर्ष), पिता विद्यानंद शर्मा, कुस्थन वार्ड-02
प्रदीप कुमार (26 वर्ष), पिता विलाश मेहता, लक्ष्मीपुर वार्ड-13
अमित कुमार (28 वर्ष), पिता सुधीर ठाकुर, पररिया वार्ड-04
सनोज कुमार (28 वर्ष), पिता जयनारायण यादव, पररिया वार्ड-04
सभी आरोपी बिहारीगंज थाना क्षेत्र, जिला मधेपुरा के रहने वाले बताए गए हैं।
बरामद सामान
स्मैक जैसा मादक पदार्थ – 6.75 ग्राम
गांजा – 10 ग्राम
देशी कट्टा – 1
कारतूस – 9
मोबाइल फोन – 6
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
पुअनि दीपक कुमार
पुअनि भोगेंद्र पासवान
पुअनि आशीष भारती
पुअनि खुर्शीद आलम
थाना सशस्त्र बल टीम
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।