सहरसा में बरियाही मुख्य रास्ते पर एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
सदर थाना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने मृतक की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। शव की स्थिति से अनुमान है कि मौत करीब दो दिन पहले हुई है। शव फूला हुआ मिला है, जिससे हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।
-
स्थानीय लोग युवक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि वह आसपास का रहने वाला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।