हत्या करने के बाद अपराधियों ने सिर से धड़ को अलग करते सिर को भी गायब कर दिया. जिसको लेकर सोमवार को तैलिक साहू समाज प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर को नमन करते घटना की विस्तृत जानकारी ली. तेली साहू समाज के युवा नेता डॉ शशांक सुमन विक्की, जिलाध्यक्ष उदय चंद साह, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण साह, दीपक साह ने इस विभत्स घटना पर आक्रोश प्रकट करते कहा कि दो दिन बीत जाने पर भी अब तक ना ही प्राथमिकी दर्ज हुई. ना ही अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी हुई है. जो विभिन्न सवाल पैदा कर रही है. यह पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है. आरोप लगाते कहा कि लगातार खासकर समाज के लोगों की हत्या, अपहरण, डकैती, चोरी, लूटपाट, गोलीकांड, रेप, डराया, धमकाया जा रहा है. तैलिक साहू समाज ने इसकी घोर निंदा करते पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर शीघ्र कठोर सजा दिलाने का मांग की.