छात्र राष्ट्रीय जनता दल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आदरणीय नेता प्रतिपक्ष युवा आईकॉन बिहार के भविष्य आदरणीय तेजस्वी यादव जी के निर्देशानुसार आज ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सोनू यादव बीएनएमयू लालू नगर मधेपुरा विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि आज समाज में जो सभी दर्जेक लोग को एक समान दर्जा मिला है सभी को बोलने का हक मिला है अपने आप को भारत की नागरिक होने पर गर्व होते हैं यह सब बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान है जिसे आज कुछ संघी लोगों के द्वारा संविधान खत्म करने की साजिश रची जा रही है देश को बचाने के लिए और एक समान अधिकार पाने के लिए संविधान का रक्षा करना हम नागरिकों का कर्तव्य बनता है इसलिए आज आदरणीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के द्वारा पूरे बिहार के हर एक पंचायत में बाबा साहेब की जयंती मनाने का कार्य किया जा रहा है।
मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव और के निराला ने बताया कि आज वैसे लोग भी बाबा साहेब के नाम को लेकर अपनी राजनीति सीखने का कार्य करते हैं जो इस संविधान को ही खत्म करना चाहते हैं देश में एक बड़ी साजिश चल रही है इसीलिए देश के सभी नागरिक को एक होने की जरूरत है और संविधान की रक्षा करने का।
मौके पर उपस्थित छात्र राष्ट्रीय जनता दल के दर्जनों साथी ने बाबा साहेब के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं बाबा साहब को नमन करने का काम किया।
इस कार्यक्रम में पार्वती साइंस महाविद्यालय अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, बीएनएमभी कॉलेज अध्यक्ष गौरव कुमार,
मणिकांत यादव, निशीकांत कुमार, गौतम कुमार, संजीत कुमार, दीपक कुमार ,विकेश कुमार, मधुसूदन कुमार, अंशु कुमार विवेक कुमार एवं अन्य साथी उपस्थित थे।