Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/भाजपा नेता विजय कुमार विमल पर सगे साले को गोली मारने का लगा आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 6, 2025

Madhepura/भाजपा नेता विजय कुमार विमल पर सगे साले को गोली मारने का लगा आरोप


मधेपुरा/ मधेपुरा से भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार विमल पर सगे साले मनोज कुमार ने गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल मनोज का इलाज़ मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में मनोज कुमार ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे। अपने गांव से मधेपुरा लौट रहे थे। सिंघेश्वर तक उन्हें उनके परिचित ने बाइक से छोड़ा, जहां से ऑटो पकड़ के वे मधेपुरा अपने वार्ड नंबर चार स्थित आवास पर आ रहे थे। घर से करीब 300 मीटर पहले सफेद रंग की स्कार्पियो ने ऑटो को ओवरटेक करके रोका जिसपर से कुछ लोग उतरे और उन्हें ऑटो से उतार कर गोली चला दिया। उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो पर तीन-चार आदमी सवार थे। लेकिन उसमें से उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति को पहचाना जो उनके बहनोई विजय कुमार विमल थे। मनोज कुमार को गोली कमर के पास लगी है और फिलहाल हुए खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।

इस संबंध में भाजपा नेता विजय कुमार विमल ने बताया कि वह फिलहाल तीन-चार दिनों से मधेपुरा से बाहर हैं उन्हें भी घटना के संबंध में जानकारी मिली है उन्होंने कहा कि मनोज कुमार उनके पैसे को पचाने के लिए ऐसा झूठा आरोप लग रहे हैं।

इस सम्बन्ध में सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है.