Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/चाचा ने की थी भतीजी की हत्या: मधेपुरा में आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले 4 और चाचा समेत 5 आरोपी गिरफ्तार... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 13, 2025

मधेपुरा/चाचा ने की थी भतीजी की हत्या: मधेपुरा में आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले 4 और चाचा समेत 5 आरोपी गिरफ्तार...


मधेपुरा में 26 जनवरी को एक लड़की का चाचा के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद संदिग्ध अवस्था में उस लड़की की मौत हो गई थी। अब मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि लड़की की हत्या उसके चाचा ने ही गला दबाकर की थी।

आरोपी चाचा ने पहले बताया था कि हथियार के बल पर 3-4 लोगों ने लड़की के साथ गलत काम किया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, एसपी संदीप सिंह के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ​​​​​रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की का मर्डर किया गया था।

एसपी संदीप सिंह ने बताया-

QuoteImage

लड़की के साथ चाचा को आपत्तिजनक हालत में देखकर कुछ लड़कों ने उसका वीडियो बना लिया था। मामले को दबाने के लिए आरोपी चाचा ने लड़की की हत्या कर दी थी।

QuoteImage

एसपी ने कहा कि मर्डर में घर के और लोग शामिल थे या नहीं इस पर अभी जांच चल रही है। FSL की टीम ने इस घटना में बहुत बढ़िया तरीके से सबूतों को इक्ट्ठा किया और एक रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर मामले का खुलासा हुआ।

मामले में पुलिस ने चाचा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपत्तिजनक स्थिति में देख बनाया था वीडियो

बता दें कि 25 जनवरी को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ युवकों ने लड़की का वीडियो बनाया गया था। 26 जनवरी को वीडियो वायरल हुआ और इसी दिन लड़की की मौत भी हो गई। परिवार का कहना था कि हैंडपंप पर पैर फिसलने से उसकी मौत हुई। लड़की की मौत के 3 घंटे के अंदर ही परिवार वालों ने उसके शव को दफना दिया था।

हालांकि पांच दिन बाद कोर्ट के आदेश पर 31 जनवरी को पुलिस ने लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम करवाया था। भागलपुर में लड़की का पोस्टमॉर्टम किया गया था। इस मामले में आरोपी चाचा को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वीडियो बनाने और लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं वीडियो बनाकर वायरल करने वाले एक युवक को 10 मार्च को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कौशलीपट्‌टी रामनगर निवासी छोटू शर्मा रूप में हुई।

तीन आरोपियों की पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी

एसपी ने बताया, 'वायरल वीडियो के आधार पर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनिया निवासी प्रभु शाह, भान टेकठी निवासी गोलू कुमार और अनिल कुमार शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।'