सनातन कुमार सहरसा/पतरघट।
प्रखंड में बसंत पंचमी सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों के अलावा गैर शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा भी सरस्वती पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्साह देखा गया। बच्चे नया नया कपड़ा पहन कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया बच्चों ने माता सरस्वती से सुख, समृद्धि और विद्या की मन्नतें मांगी। तो वही धबौली पूर्वी पंचायत के सबैला गांव में वार्ड संख्या 02 के वार्ड सदस्य गोपाल कुमार ने पूजा अर्चना कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर क्षेत्र वासियों को बसंत पंचमी और होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।
