Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/कुलपति स्मृतिशेष डॉ रमेंद्र कुमार रवि तथा डॉ मीरा कुमारी का प्रतिमा स्थापना सह अनावरण समारोह का आयोजन किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 4, 2025

Madhepura/कुलपति स्मृतिशेष डॉ रमेंद्र कुमार रवि तथा डॉ मीरा कुमारी का प्रतिमा स्थापना सह अनावरण समारोह का आयोजन किया गया


कोशी लाइव
मधेपुरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
मधेपुरा (पप्पू मेहता) मधेपुरा मुख्यालय स्थित चतरा निवास में महान शिक्षाविद, प्रखर वक्ता पूर्व विधायक,पूर्व सांसद ,संस्थापक कुलपति स्मृतिशेष डॉ रमेंद्र कुमार रवि तथा डॉ मीरा कुमारी का प्रतिमा स्थापना सह अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। मधेपुरा राजद सांसद प्रत्याशी रहे उनके पुत्र डॉ कुमार चंद्रदीप के अध्यक्षता में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम में मधेपुरा ,सुपौल सहित सहरसा जिले के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं,महान शिक्षाविदों ने उपस्थित होकर स्मृतिशेष डॉ रवि तथा डॉ मीरा कुमारी के प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित याद किए।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह सुपौल राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव,मधेपुरा राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव,मोहमद ताहिर बाबू,जेडीयू प्रदेश महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि बिजेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार प्रमोद प्रभाकर, मधेपुरी साहब,पप्पू मेहता सहित शहर के हजारों गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तिव वो कृतित्व पर चर्चा किए।
मौके पर उनके पुत्र डॉ कुमार चंद्रदीप व अमरदीप ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पिताजी तथा माता जी के अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु संकल्पित हूँ।भविष्य में मधेपुरा के महान जनता ने सेवा करने का मौका दिया तो सुंदर मधेपुरा,बेहतर मधेपुरा तथा डॉ रवि के सपनो का मधेपुरा बनाने से पीछे नहीं हटूँगा।