Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: सरस्वती पूजा मंडप सजाने के लिए विवाद, 8वीं के छात्र ने छठी के स्टूडेंट को मार दी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 4, 2025

बिहार: सरस्वती पूजा मंडप सजाने के लिए विवाद, 8वीं के छात्र ने छठी के स्टूडेंट को मार दी गोली



बिहार के कटिहार जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जिले के सरकारी स्कूल में सरस्वती पूजा के दौरान दो बच्चों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आठवीं क्लास के छात्र ने छठी क्लास के छात्र को गोली मार दी.

गोली छात्र के सीने से आरपार हो गई. ऐसे में छात्र को गंभीर अवस्था में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना रौतारा थाना क्षेत्र के बहारखाल गाँव की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि प्राथमिक विद्यालय बहारखाल में सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा था. माँ सरस्वती की प्रतिमा लाने से लेकर सजावट तक की जिम्मेदारी शिक्षकों ने कुछ छात्रों को दे रखा गया था. कार्यक्रम के लिए सभी छात्र मिलकर सजावट का कार्य कर रहे थे. इसी बीच स्कूल के छठी कक्षा में पढ़ने वाले सोनू कुमार (11 वर्ष) की लड़ाई आठवीं में पढ़ने वाले जीतू कुमार (14 वर्ष) से हो गई.

बच्चे की हालत है स्थिर

पूजा के लिए सजावट के दौरान दोनों एक दूसरे पर गलत तरीके से सजाने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगें. ऐसे में अन्य छात्र ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया. वहीं इस दौरान जीतू कुमार अपने घर जाकर देशी कट्टा लेकर स्कूल पहुँचा और फिर सोनू को धमकाने लगा. साथ ही सीने में सटाकर गोली चला दी, गोली लगने के बाद सोनू जमीन पर गिर पड़ा. वहीं उपस्थित छात्रों ने घटना की जानकारी छात्र के घरवालों को दी. ऐसे में छात्र को आनन फानन में छात्र को उठाकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा हैं. जीएमसीएच के डॉक्टर सौरभ ने बताया कि अभी बच्चे की हालत स्थिर हैं, काफी खून बह चुका है. बच्चें को डॉक्टरो के निगरानी में रखा गया हैं.

गोली मारने वाला बच्चा है रिश्तेदार

घायल बच्चे के पिता सुनील यादव ने बताया कि गोली मारने वाला छात्र उनका ही रिश्तेदार है. घर में उसका पिता अवैध हथियार रखता है. पिता के हथियार से ही गोली मारी गई है. घटना के बाद पिता अपने बेटे को लेकर फरार हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद रौतारा पुलिस मौके पर पहुँच बच्चे और ग्रामीण से घटना की जानकारी ली और पिता बेटे की तलाश की जा रही है.