सहरसा में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना 5 फरवरी की है, जब मृतका संझा देवी के पिता ललन राय ने थाने में अपनी बेटी की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि हत्या राजेश कुमार के एक नाबालिग भतीजे ने की थी। इसके बाद शव को पटोरी पश्चिम बेलबन्नी बाघ में पुआल के नीचे छिपा दिया गया था।
मृतका का शव बरामद
पूछताछ में राजेश कुमार ने पूरी वारदात का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर लिया। आरोपी राजेश कुमार पटोरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी रेखा कुमारी और सत्यप्रकाश कुमार की टीम इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है।
