Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा: मखाना व्यापार में 2.5 लाख का नुकसान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 7, 2025

सहरसा में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा: मखाना व्यापार में 2.5 लाख का नुकसान


सहरसा के बनगांव थाना इलाके के बसदेवा में एक शख्स की संदिग्ध मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। मृतक के परिजन ने जहरीली शराब पीने से मौत होने का दावा किया है। हांलाकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान बनगांव थाना इलाके के मुरलीबसंतपुर पंचायत अंतर्गत बसदेवा वार्ड 03 नवासी जीरो मुखिया के बेटा ललन मुखिया(38) के रूप हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि ललन गांव में ही खेती बाड़ी और मखाना का कारोबार किया करता था। 5 दिन पहले ही वह छत्तीसगढ़ गया था, जहां मखाना के कारोबार मे करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया। जिसके गम में वह नशा करने लगा। शुक्रवार को गांव में ही एक महिला से उसने 100 रुपए मे पॉलिथीन में पैक वाली पदार्थ खरीदा और उसका पेमेंट ऑनलाइन किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मृतक के बड़े साला कपल मुखिया ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से उसकी जान गई है। ऐसे मे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जांच करवाने की मांग को लेकर सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम होने से यातायात भी काफी प्रभावित हुई। घटना की सूचना के बाद बनगांव थाना के थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि एक शख्स की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण पता चल सकेंगे।