एक छत के नीचे कपड़ा और किराना सामान का मिलेगा सुविधा आसपास के गांव में हर्ष
रिपोर्ट :-रामानंद कुमार मधेपुरा
मधेपुरा :-मठाही बाजार के एन एच 107 रोड मछली बाजार के नजदीक अजमेर मॉल में अलग-अलग कपड़ा के साथ-साथ किराना सामान से संबंधित सेवाओं का लाभ अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। अजमेर मॉल की ओर से एक से एक वैरायटी की कपड़ा के साथ साथ किराना सामान बहुत ही कम खर्च में मिलना शुरू किया जा रहा है। मॉल प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम के 10 बजे तक अजमेर मॉल परिसर में सरल तरीके से आमजन के लिए समर्पित है।
अजमेर मॉल निर्देशक डॉक्टर ललन कुमार ने बताया कि अजमेर मॉल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर में एक ही छत के नीचे 100 से अधिक वैरायटी की सेवाओं का लाभ मिलेगा। ग्राहकों के लिए वातानुकूलित परिसर होने से लोगों को गर्मी-सर्दी से निजात तो मिलेगी ही साथ ही लोगों को अब दुकान पर कतार में खड़े होने वाली परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। मठाही पंचायत समिति प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया की अजमेर मॉल परिवार की और से यहाँ सभी समान कम खर्च में मिलना आरंभ कर दिया है।
वही मठाही पंचायत के मुखिया नवीन कुमार यादव ने बताया की अनुभवी स्टॉफ की सुविधा के साथ साथ मठाही बाजार में डॉ.ललन कुमार जी का दिल से धन्यवाद करते है,पहले अजमेर मॉल और आज बहुत बड़ा किराना दुकान का शुभारंभ हुआ है।आप सभी यहां पहुंचकर दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सभी सामान एक जगह से खरीद सकते हैं l ग्राम पंचायत मठाही विकसित के और बढ़ रहे हैं l डॉक्टर ललन कुमार ने बताया कि हमारे यहाँ मिलने वाली सभी सामान की उत्तम व्यवस्था है साथ ही सभी प्रकार के समानो पर विशेष छूट की व्यवस्था है।वही इस मोके पर समाजसेवी नीतीश कुमार,राहुल कुमार के साथ-साथ बहुत सारे गन्यमान लोग मौजूद थे।
